{"_id":"57cdb5774f1c1b7f2f3176f8","slug":"anganwadi-workers-the-right-to-request","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों ने मांगा हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों ने मांगा हक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों ने मांगा हक
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये किए जाने सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की बेमियादी हड़ताल जारी है। सोमवार को सभी कार्यकर्त्रियों ने जिला कार्यालय में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। सभा में वक्ताओं ने मांग पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी दी। ब्लॉक अध्यक्ष दीपा पांडेय की अध्यक्षता में विमला पनेरू ने संचालन किया। प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा खर्कवाल, जीवंती जोशी, बीना पांडेय, दीपा नाथ, विनीता, गीता जोशी आदि शामिल रही।
विज्ञापन
टनकपुर में भी टेकहोम राशन के वितरण का बहिष्कार कर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने सोमवार को चौथे दिन भी तहसील में धरना-प्रदर्शन जारी रखा। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष सरोज मौनी के नेतृत्व में कार्यकर्त्रियां सोमवार को तहसील पहुंची और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर धरने पर बैठी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वेतन में बढ़ोतरी और राज्य कर्मचारी घोषित होने तक आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां आंदोलन करेंगी। धरना-प्रदर्शन में आरती, साधना शर्मा, मुन्नी राय, ममता उप्रेती, सरोज चंद, शाहना परवीन, सावित्री बिष्ट, पार्वती चंद, ममता जोशी, गोविंदी पंत, गीता देवी, जानकी देवी, सुषमा, देवकी सामंत, विमला बिष्ट, चंद्रावती, चंद्रकला, मंजू उपाध्याय आदि शामिल थी।
विज्ञापन