फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   And finally picked two murder accused

हत्या के दो और आरोपी दबोचे

Sun, 27 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 27 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
And finally picked two murder accused
हत्या के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। रिटायर्ड कैप्टन एवं कांग्रेसी नेता बिंदु सिंह मौनी के बेटे राकेश मौनी की हत्या के दो और नामजद आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर खून से सना चाकू भी बरामद किया है। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपी दबोचे जा चुके हैं, जबकि दो अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


22 मार्च को तल्ली चौकी निवासी रिटायर्ड कैप्टन बिंदु सिंह मौनी के बेटे राकेश मौनी (32) को घर में घुसकर ईश्वर सिंह एवं उसके छह अन्य साथियों ने चाकू और धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया, जबकि दो बेटे कमल सिंह (36), चंद्रशेखर मौनी (26) और कमल की पत्नी देवकी देवी (33) को जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन


इन सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में आईपीसी की धारा 302, 307, 147, 148, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तीन आरोपियों लक्ष्मण सिंह, दिलीप सिंह और सरिता देवी को 23 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि शनिवार को मुख्य आरोपी ईश्वर सिंह और बोध सिंह को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी कोतवाल बीएल विश्वकर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार अपरान्ह मुख्य आरोपी ईश्वर सिंह को तीन किलोमीटर दूर सिलिंटाक गांव से और बोध सिंह को घर से दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी बोध सिंह भागने की फिराक में घर पर जरूरी सामान लेने आया था।


मुख्य आरोपी की निशानदेही पर घर के गोठ से हत्या में प्रयुक्त खून से सना चाकू भी बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दरोगा महेश चंद्र, राजेश पांडेय, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, महेश सिंह आदि शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शेष दो आरोपी भगत सिंह, पवन सिंह को भी दबोच लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed