फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   An amount of Rs 7 lakh recovered from seven people on the international border

Champawat News: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सात लोगों से सात लाख की राशि बरामद

Fri, 12 Jul 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 12 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
An amount of Rs 7 lakh recovered from seven people on the international border
बनबसा। पुलिस ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा शारदा बैराज बनबसा के पास निर्धारित सीमा से अधिक की धनराशि ले जाने पर सात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई 1.87 लाख की धनराशि जब्त की है। शुक्रवार को चौकी शारदा बैराज क्षेत्र में चौकी प्रभारी एसआई ललित पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध मादक और अन्य अवैध वस्तु की तस्करी रोकथाम के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अनावश्यक रूप से पारगमन करने वाले भारतीय नागरिकों का डाटा तैयार करने में सात सात लोगों के पास से 1.87 लाख की नगद धनराशि बरामद की। बरामद धनराशि के बारे में पूछताछ में कोई भी वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाए। बरामद राशि को कस्टम कार्यालय बनबसा के सुपुर्द कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई। नियमानुसार भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर केवल 25 हजार प्रति व्यक्ति को धनराशि पारगमन के लिए अनुमन्य है। महेंद्र पाल निवासी खमरिया पीलीभीत से 30 हजार, वीरेंद्र कुमार निवासी जहानाबाद जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश से 35500, श्याम रस्तोगी निवासी बमनपुरी बरेली से 32हजार, ऋषभ गुप्ता निवासी जलालाबाद शाहजहांपुर से 18 हजार, कलीमुल्लाह निवासी इज्जत नगर बरेली उत्तर प्रदेश से 23500, योगेश कुमार निवासी नवाबगंज बरेली से रुपया 24500, रिसाकत हुसैन निवासी सीबी गंज बरेली से 23500 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed