फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Amount of Rs. 33.15 lakh distributed among 663 disaster affected families

Champawat News: आपदा प्रभावित 663 परिवारों को 33.15 लाख की राशि बांटी

Thu, 11 Jul 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 11 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Amount of Rs. 33.15 lakh distributed among 663 disaster affected families
चंपावत। जिले में भारी बारिश के थमने के बाद आपदा से हुई क्षति का आंकलन करने में जिला प्रशासन जुट गया है। इसके साथ ही प्रभावितों को राहत सामग्री बांटने का काम किया जा रहा है। तहसील पूर्णागिरि क्षेत्र में 663 परिवारों को पांच हजार प्रति परिवार की दर से कपड़े और बर्तन के लिए 33.15 लाख रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। वहीं जिले में भारी बारिश से 62 पशु, 3200 मुर्गियों की हानि हुई है।
विज्ञापन





जिले में भारी बारिश से हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती की गई है। राजस्व विभाग के तहत तहसीलदार, एक कानूनगो, एक राजस्व निरीक्षक सहित पांच पटवारी, तीन संग्रह अमीन के अतिरिक्त चार ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, चार ग्राम विकास अधिकारी, एक खंड विकास अधिकारी, दो सहायक खंड विकास अधिकारी की तैनाती बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में की गई है। पालिका परिषद टनकपुर क्षेत्र में आठ, नगर पंचायत बनबसा में 10 कार्मिक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पूर्ति विभाग से एक पूर्ति अधिकारी सहित नौ अन्य को तैनात किया गया है। पशु चिकित्सा के लिए चार डॉक्टर, एक पशुधन प्रसार अधिकारी समेत अन्य स्टाफ की तैनाती की गई है। टनकपुर में दो टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। साथ ही पानी का क्लोरिनेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि सभी राजस्व निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर हुई क्षति का आंकलन कर दो दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिले में प्रभावितों को मुआवजा नियमानुसार दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






पर्याप्त मात्रा में है दवा का स्टॉक



चंपावत। उप जिला चिकित्सालय टनकपुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनबसा में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवार के लिए 2500 खाद्य पैकेट तैयार किए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रभावित लोगों की मांग पर लंच पैकेट, फूड पैकेट देने का काम भी किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र पचपकरिया, देवीपुरा समेत अन्य जगह 272 परिवारों के पशुओं के लिए पशु चारा वितरित किया गया है।



छह भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त
चंपावत। जिले में भारी बारिश से छह भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि 110 मकानों में आंशिक क्षति हुई है। तहसील पाटी ग्राम चौड़ापिता में 10 परिवारों को पड़ोस के मकानों में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा एक महिला की मौत हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर टनकपुर में जल पुलिस तैनात की गई है।


भारी बारिश से जिले में दो की गई थी जान
चंपावत। जिले में भारी बारिश से दो लोगों की जान गई है। इसमें एक महिला हैलागोठ और एक बालिका मझगांव की शामिल है। प्रशासन के अनुसार उनके परिजनों को रुपये चार-चार लाख रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed