{"_id":"65a020c0c3c8ef8ddc069056","slug":"amidst-the-extreme-cold-forest-fires-are-breaking-out-champawat-news-c-229-1-shld1009-4654-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कड़ाके की ठंड के बीच जंगलों में लग रही है आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कड़ाके की ठंड के बीच जंगलों में लग रही है आग
Thu, 11 Jan 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 11 Jan 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। कड़ाके की ठंड के बीच भी जंगलों में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार रात से ओलना गांव में आग लगने से क्षेत्र में धुआं फैला हुआ है। इससे वन्यजीवों को काफी नुकसान पहुंचा है। धुएं के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन टम्टा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज कर रात में ही आग पर काबू पा लिया गया था। दूसरे दिन सुबह फिर से आग और तेजी से बढ़ गई। उन्होंने कहा कि आग लगाने वाले का पता चलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन