फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Amid light rain, devotees chanted the praises of the Mother Goddess.

Champawat News: हल्की बारिश के बीच भक्तों ने लगाए मां के जयकारे

Fri, 20 Mar 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 20 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Amid light rain, devotees chanted the praises of the Mother Goddess.
पूर्णागिरि (चंपावत)। उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि धाम में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन हल्की बारिश के बीच श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। 24 घंटे में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। इस दौरान मां के जयकारों के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। मुख्य मंदिर में लंबी-लंबी लाइनें लगती रहीं।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के पहले दिन से ही पूर्णागिरि मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए ट्रेन, बस, निजी वाहन से श्रद्धालुओं के जत्थे आने शुरू हो गए। दूसरे दिन बूम, किरौड़ा नाले के अस्थायी पार्किंग तक बस, ट्रैक्टर और ठूलीगाड़, छोटे वाहन भैरव मंदिर पार्किंग तक श्रद्धालु पहुंचते रहे। इसके बाद भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक हल्की बारिश के बीच भी पैदल जत्थे आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि हल्की बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। नगर के रेलवे स्टेशन पर मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ ही डेमो, पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों से भी श्रद्धालुओं के आने से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के दर्शन के बाद श्रद्धालु शारदा घाट में स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। यूपी के बदायूं जिले के तहसील बिल्सी के ग्राम मवेली के श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल अमरपाल, विजय, अनिकेश ने बताया कि उनके गांव के श्रद्धालु दो बसों से आए हैं। उन्होंने पहली नवरात्र की रात 10 बजे मां के दर्शन किए। रात में धर्मशालाओं में रहे और अब सुबह यहां पहुंचे हैं, हर वर्ष यहां आते हैं, लेकिन इस बार उनको बेहतर सुविधा मिली। मां पूर्णागिरि दर्शन के बाद श्रद्धालु बैराज मार्ग होकर नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को भी जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed