फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Amar Ujala National Olympiad meritorious students honored

Champawat News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के मेधावियों को सम्मानित किया

Fri, 22 May 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 22 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala National Olympiad meritorious students honored
टनकपुर के विजन प​ब्लिक स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में  जिले के टॉपर मेधावियों को सम्मान
टनकपुर (चंपावत)। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में चंपावत जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विजन पब्लिक स्कूल ने सर्वाधिक 12 गोल्ड, नंदा कॉन्वेंट स्कूल और एबीसी अल्मा मेटर स्कूल चंपावत के तीन-तीन और होली विजडम एकेडमी लोहाघाट की एक छात्रा ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विजन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. हरद्वारी लाल मंडोरिया और विशिष्ट अतिथि शारदा वन रेंज के रेंजर सुनील शर्मा ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य एडवोकेट नवल किशोर तिवारी और प्रबंधक अजय देउपा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

विजन पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के छात्र मयंक भट्ट ने गणित में स्टेट टॉपर का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा अंश शर्मा, अनन्या शर्मा, आदर्श जोशी ने दो-दो विषयों में गोल्ड, आराध्या सामंत, दक्ष जोशी, तनिषा तिवारी, अखिल सिंह महर, अनन्या पुजारी ने एक-एक गोल्ड मेडल जीता। नंदा कॉन्वेट स्कूल की धनिष्ठा, प्रियांशी पांडेय, सृष्टि भारती, एबीसी अल्मा मेटर चंपावत के वैभव चौधरी, अक्षित पुजारी व होली विजडम स्कूल लोहाघाट की अन्वीक्षणा ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाता है। भविष्य की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए भी छात्र-छात्राओं को तैयार करता है। इस दौरान अनिल पालीवाल, अंजू राय, गीता देउपा, हर्षवर्धन सिंह, केशव बिष्ट, भावना बिष्ट, अंजली राय, दीपा जोशी, केतन पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed