फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Almora's team won Khokho competition

Champawat News: अल्मोड़ा की टीम ने जीती खोखो प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Almora's team won Khokho competition
अंतर विश्वविद्यालयी खोखो प्रतियोगिता की विजेता टीम ट्राफी व अतिथियों के साथ। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। सोबन सिंह जीना अंतर महाविद्यालयी खोखो प्रतियोगिता का फाइनल मैच अल्मोड़ा और कपकोट की टीमों के बीच खेला गया। इसमें अल्मोड़ा ने 8-7 से जीत दर्ज की। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व क्रीड़ा प्रभारी और आयोजक सचिव डॉ. पंकज उप्रेती के संचालन में हुए खेल समारोह में अल्मोड़ा और चंपावत की टीमों के बीच रोचक मुकाबले में अल्मोड़ा की टीम 12-11 से जीती। समापन मौके पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. नगेंद्र द्विवेदी ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली ने टनकपुर महाविद्यालय के सफल आयोजन पर बधाई दी। इस मौके पर अतिथियों और मेहमानों को प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। वहां विश्वविद्यालय के श्याम भट्ट, निर्णायक राजेंद्र नेगी, राजेश कुमार, धर्मेंद्र बोरा, उप जिला चिकित्सालय के डॉ. अनिल गड़कोटी, डॉ. मोईन, धर्मवीर, कोच कल्पना आर्य, डॉ. डीबी सिंह, डॉ. एमपी शर्मा, डॉ. होशियार सिंह, डॉ. किरन दानू, डॉ. विमल जोशी, डॉ. ब्रह्मानंद आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed