{"_id":"66c2465121a2cfaf190811f4","slug":"almora-artists-perform-at-bagwal-fair-champawat-news-c-229-1-shld1026-111777-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बगवाल मेले में अल्मोड़ा के कलाकारों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बगवाल मेले में अल्मोड़ा के कलाकारों ने बांधा समा
Mon, 19 Aug 2024 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
देवीधुरा बगवाल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते लोक कलाकार। संवाद
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा में चल रहे बगवाल मेले में शनिवार शाम से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन शुरू हो गया है। सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने इसका शुभारंभ किया।
शनिवार रात विहान सांस्कृतिक ग्रुप अल्मोड़ा और चंदन बोरा पार्टी ने मां वाराही की वंदना के साथ कुमाऊंनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। संस्कार संस्कृति समिति अल्मोड़ा की टीम के लोक गायक कल्याण बोरा, गायिका रुचि ने कुमाउंनी, गढ़वाली गीतों के साथ नृत्य किया। भक्ति गीतों में दर्शक जमकर झूमे।
इस दौरान टीम की ओर से दैणा होया खोली का गणेशा, छमला बिलोरा आदि गीत गाकर दर्शकों झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या में ब्लाक प्रमुख सुमन लता, अमित लमगड़िया, पवन लमगड़िया, दीपक सिंह बिष्ट, दीपक चम्याल, चंदन सिंह बिष्ट, बबलू पाटनी आदि मौजूद रहे।