{"_id":"578910b34f1c1b1b0814041d","slug":"alma-mater-and-universal-will-be-among-the-title-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल्मामैटर और यूनिवर्सल के बीच होगा खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल्मामैटर और यूनिवर्सल के बीच होगा खिताबी मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 15 Jul 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
आल्मामैटर और यूनिवर्सल के बीच होगा खिताबी मुकाबला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को हुए अंडर-10 फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबलों में आल्मामैटर ने माडर्न स्कूल और यूनिवर्सल ने माउंट कार्मल स्कूल को हराया। खिताबी मुकाबला एबीसी आल्मामैटर स्कूल और यूनिवर्सल इंटर कॉलेज के बीच होगा। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
गोरलचौड़ मैदान में आल्मामैटर और माडर्न स्कूल के बीच हुआ पहला सेमीफाइनल मुकाबला एकतरफा रहा। आल्मामैटर स्कूल की टीम ने शुरुआत से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। मैच के पहले हाफ में आशुतोष, हर्षित और गर्व ने गोल कर माडर्न स्कूल को हार की राह पर धकेल दिया।
विज्ञापन
दूसरे हाफ में आशुतोष ने लगातार दो गोल कर टीम को पांच गोल से जीत दिला दी। यूनिवर्सल और माउंट कार्मल के बीच हुआ दूसरा मैच बेहद कांटे का रहा। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जोरदार खेल का प्रदर्शन किया। बावजूद इसके दोनों हाफ गोल रहित रहे। नतीजे के लिए टाइब्रेकर का सहारा लिया गया। जिसमें यूनिवर्सल के आदित्य और प्रियांशु ने गोल किए। जबकि माउंट कार्मल की तरफ से आर्च ही गोल कर सके। निर्णायक अतुल अधिकारी, नितिन तड़ागी, योगेश नाथ और रितिक तड़ागी थे।
विज्ञापन