{"_id":"64bc1c893a717a1a150a9459","slug":"allegations-of-building-a-road-without-permission-in-pali-gurjila-champawat-news-c-229-1-shld1009-684-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पाली गुर्जिला में बिना अनुमति सड़क बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पाली गुर्जिला में बिना अनुमति सड़क बनाने का आरोप
Sat, 22 Jul 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पाली गुर्जिला के ग्रामीणों ने प्रक्रिया पूरी किए बगैर सड़क बनाने का आरोप लगा है। डीएम को शिकायती पत्र सौंप कर कार्य रुकवाने की मांग की है। शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को कलेक्ट्रट पहुंचे पाली-गुर्जिला के ग्रामीणों ने बिना अनुमति सड़क बनाने का विरोध करते हुए जिलाधिकारी से मुलाकात कर जल्दी कार्य रुकवाने की मांग की। डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव वालों से अनुमति लिए बिना ही नाप भूमि पर मशीन चलाकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे उनकी नाप भूमि के पेड़ पौधे बर्बाद हो गए हैं। ज्ञापन देने वालों में लीलाधर, सोहन, खुशाल दत्त, सुरेश चन्द्र, राम दत्त, लीलाधर महादेव, जगदीश और बलदेव आदि शामिल थे।