फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   All Wather Road in Champawat

एनएच में धौन के समीप साइड वैली सड़क सड़क का निर्माण शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
All Wather Road in Champawat
चंपावत। टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच बारहमासी सड़क बनाई जा रही है। इसके मध्य धौन के पास मंगलवार को साइड वैली सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से करीब 60 मीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। इस दौरान पहली बार प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के मुताबिक तय समय पर तीन बार यातायात रोका गया।
विज्ञापन

राजमार्ग निर्माण खंड के ईई एलडी मथेला ने बताया कि सुबह छह बजे से दस बजे तक राजमार्ग खुला रहा। उसके बाद 10:30 बजे से 12:30 बजे, दो बजे से चार बजे और साढ़े छह बजे से रात्रि साढ़े आठ बजे तक निर्माण कार्य के लिए तीन बार यातायात बंद किया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। डीएम एसएन पांडेय ने बताया कि धौन के पास साइड वैली सड़क निर्माण के चलते 16 सितंबर तक प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार ही मार्ग में यातायात संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

दो घंटों तक जाम में फंसे रहे बिहारी श्रमिक
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन के पास साइड वैली सड़क निर्माण के कारण कई यात्री और बिहारी श्रमिक दो घंटों से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। दोपहर में 12:30 बजे रोड के खुलने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचे यात्रियों ने सबसे पहले होटलों में खाना खाकर भूख मिटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय में कई बार आई जाम लगने की स्थिति
चंपावत। राजमार्ग पर निर्माण कार्य के चलते दो-दो घंटे के अंतराल पर मार्ग बंद होने के कारण जिला मुख्यालय में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम में एंबुलेंस, रोडवेज बसों के साथ ही सेना के वाहन भी फंसे रहे। यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

बेहद जोखिमभरा हो रहा वाहनों का संचालन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच नियमित टैक्सी चला रहे चालक नईम का कहना है कि धौन के पास सड़क में वाहनों का संचालन बेहद जोखिमभरा हो गया है। प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं को बेहतर और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए पुख्ता उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed