फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   All trains should have stoppage in Banbasa

बनबसा में सभी ट्रेनों का हो स्टापेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
All trains should have stoppage in Banbasa
बनबसा (चंपावत)। स्थानीय रेलवे स्टेशन में सभी रेलगाड़ियों का स्टॉपेज बनाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने रेलवे चेयरमैन को ज्ञापन भेजा। इन दिनों टनकपुर से संचालित त्रिवेणी एक्सप्रेस का बनबसा में ठहराव नहीं है।
विज्ञापन

ज्ञापन में व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बनबसा में सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। बताया कि बनबसा नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर का प्रवेश द्वार भी है। बनबसा में सभी ट्रेनों का ठहराव होने से रेलवे की आय बढ़ेगी। बनबसा में सेना छावनी, एसएसबी चौकियां, एनएचपीसी, विभिन्न सरकारी संस्थाएं हैं। ट्रेनों के बनबसा में रुकने से रेलवे की आय बढ़ेगी और लोगों को भी सुविधा मिलेगी क्योंकि अभी त्रिवेणी एक्सप्रेस (टनकपुर से चौपान-मिर्जापुर) का बनबसा में स्टॉपेज नहीं है। उन्होंने पूर्णागिरि मेलावधि में स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जल्दी शुरू होगी जनशताब्दी एक्सप्रेस
बनबसा (चंपावत)। टनकपुर से जनशताब्दी एक्सप्रेस जल्द शुरू होने जा रही है। फिलहाल उसका बनबसा में स्टॉपेज तय नहीं है। रेलवे अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 26 फरवरी से जनशताब्दी ट्रेन के शुरू होने की संभावना है। अभी टनकपुर से चौपान तक त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है, जिसका स्टॉपेज बनबसा में नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed