फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   agriculture

पांच सालों में काश्तकारों के जीवन में आए बदलाव का ब्यौरा दें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
agriculture
चंपावत जिला सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कृषि, ग्राम्य विकास, चाय बोर्ड आदि विभागों के अधिकारियों को पांच सालों में किसानों के जीवन में आए बदलाव का ब्यौरा देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला सभागार में कृषि, ग्राम्य विकास, चाय बोर्ड आदि विभागों की समीक्षा में डीएम ने कहा कि किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए जारी कार्यक्रमों को धरातल पर उतारना अधिकारियों का काम है। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में विभिन्न योजनाओं में व्यय की गई धनराशि से किसानों के जीवन में आए व्यापक बदलाव, उनकी उपज में बढ़ोतरी, आर्थिक उन्नति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

डीएम ने अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने के लिए गांवों की पूरी जानकारी संकलित करने और पांच वर्षों में आच्छादित गांवों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश कृषि विभाग को दिए। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि जैविक कृषि को बढ़ाने के लिए विकासखंडों में एक-एक जैविक मास्टर ट्रेनर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय विकास बोर्ड के प्रबंधक डेसमंड ने बताया कि वर्तमान में 220 हेक्टेयर पर 21 साइडों पर चाय बागान विकसित किए गए हैं और इस वर्ष दो साइड विकसित की जा रही हैं।

बैठक में जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत, एपीडी विम्मी जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या, संख्याधिकारी एनबी बचखेती, जलागम के अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed