फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Agriculture Act will Withdraw

कृषि कानून वापस लेकर प्रधानमंत्री ने दिखाया बड़ा दिल: धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Act will Withdraw
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आशीर्वाद देतें पाटी ब्लॉक के नाखुड़ा के आश्रम के स्वामी प्रेमसु - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला बेहद साहसिक है। निजी दौरे पर नाखुड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री से शुक्रवार को पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऐसा करके बड़ा दिल दिखाया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि कानून वापस लेने के फैसला प्रधानमंत्री का किसानों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री किसानों को सशक्त करने वाले कई ढेरों कदम उठा चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ 21 वर्ष से लटके परिसंपत्तियों के बंटवारे के मसले पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता बेहद सफल रही है। सिंचाई, परिवहन, आवास, वन सहित विभिन्न मसलों को लेकर संयुक्त समिति बना दी गई है जो जल्द ही रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी प्रेम सुगंध महाराज ने सीएम को दिया आशीर्वाद
चंपावत। नखुड़ा के ध्यान और आध्यात्मिक केंद्र में आध्यात्मिक गुरु और साक्षी फाउंडेशन के स्वामी प्रेम सुगंध महाराज से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशीर्वाद लिया। सीएम ने कहा कि प्रेम सुगंध महाराज ने यहां अध्यात्म की अलख जगाई है।
शुक्रवार को पत्नी गीता धामी के साथ करीब 45 मिनट के दौरे में मुख्यमंत्री ने कुछ देर ध्यान और साधना भी की। रीठा साहिब गुरुद्वारा के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। पाटी ब्लॉक के खरही के नाखुड़ का यह आश्रम प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर शांत वादियों में करीब पांच साल पहले साक्षी फाउंडेशन की ओर से स्थापित किया गया था।
सीएम के दौरे पर सांसद अजय टम्टा, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, नरेंद्र सिंह लडवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, मोहन सिंह अधिकारी आदि थे। इससे पूर्व डीएम विनीत तोमर, सीडीओ आरएस रावत, एडीएम एससी द्विवेदी, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, सीओ अशोक कुमार सिंह, अविनाश वर्मा आदि अधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया।
सरयू पेयजल योजना सहित कई मांगों के ज्ञापन दिए
लोहाघाट (चंपावत)। नाखुड़ा में मुख्यमंत्री को विकास कार्यों से संबंधित ज्ञापन भी दिए गए। लोहाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने नमामि गंगे योजना के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत लोहावती नदी के संरक्षण एवं संवर्धन करने, बहुउद्देश्यीय भवन निर्माण, सरयू नदी से लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण, बहुमंजिली कार पार्किंग निर्माण, रामलीला मैदान के पास बैडमिंटन कोर्ट की साजसज्जा, लोहाघाट शहर के सौंदर्यीकरण के लिए धन देने की मांग की।

सीएम के दौरे ने उम्मीदों पर पानी फेरा : बिनवाल
लोहाघाट (चंपावत)। प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य खीमानंद बिनवाल ने मुख्यमंत्री के खरही-नाखुड़ा के दौरे को निराशाजनक बताया। कहा कि मुख्यमंत्री के इस दौरे ने लधिया घाटी के लोगों की उम्मीदों पर पानी फेरा है। न आपदा पीड़ितों की सुध ली और न ही किसी तरह के राहत पैकेज की घोषणा की गई। बिनवाल ने कहा कि सरकार की अनदेखी के बाद अब कांग्रेस इन मांगों को सड़क पर उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed