फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Agreed to buy minerals from March 7

सात मार्च से उपखनिज खरीदने पर सहमति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Agreed to buy minerals from March 7
टनकपुर में खनन कारोबारियों एवं क्रशर मालिकों की बैठक में उपस्थित लोग। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी से जुड़े खनन कारोबारियों और क्रशर संचालकों के बीच चल रहा गतिरोध शुक्रवार को बैठक के बाद समाप्त हो गया। तय हुआ कि सात मार्च से खनन कारोबारी उपखनिज की निकासी करेंगे। क्रशर स्वामी 61 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपखनिज खरीदेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शक्तिमान यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर की अध्यक्षता में गांधी मैदान में हुई बैठक में क्रशर मालिक उपखनिज खरीदने पर सहमत हो गए। इस पर खनन कार्य से जुड़े खनन कारोबारियों, मजदूरों ने राहत की सांस ली। बता दें कि एक पखवाड़े पूर्व स्टोन क्रशर की आईडी फुल होने से उपखनिज की खरीद नहीं हो पा रही थी। इससे खनन कारोबारियों के अलावा तीन हजार लोगों (वाहन चालक, क्लीनर एवं मजदूरों) के आगे रोजीरोटी का संकट पैदा हो गया था। गौरतलब है कि टनकपुर में शारदा नदी से 715 शक्तिमान ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर वन निगम में पंजीकृत हैं। लगभग 560 वाहन खनन कार्य में लगे हुए हैं। इनमें से 475 वाहन स्टोन क्रशर पर निर्भर हैं। बैठक में योगेश जोशी, सागर खुल्लर, जीडी खुल्लर, चंद्र मोहन सिंह, दीपक पचौली, अमन ठाकुर, अशोक मुरारी, जगदीश चंद्र, मनी चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed