फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   After 32 hours, vehicles passed through Swala, passengers got relief.

Champawat News: 32 घंटे बाद स्वाला से गुजरे वाहन, यात्रियों को मिली राहत

Wed, 01 Oct 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 01 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
After 32 hours, vehicles passed through Swala, passengers got relief.
टनकपुर चंपावत एनएच पर डेंजर जोन स्वाला में दूसरी तरफ जाते एसएसबी के जवान -हम तो चले चुनाव ड्यूट
चंपावत। टनकपुर-चंपावत एनएच पर करीब 32 घंटे बाद आवाजाही सुचारु हो गई है। मंगलवार से फंसे कैंटर चालकों ने राहत की सांस ली है। सब कुछ ठीक रहा तो दो अक्तूबर से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। अभी हल्के वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे से बंद एनएच बुधवार को दोपहर करीब एक बजे सुचारु कर दिया गया। डेंजर जोन क्षेत्र में मलबे को बिछाकर आवाजाही को सुचारु कराया गया। सबसे पहले एसएसबी के वाहनों को निकाला गया। बिहार में चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे एसएसबी जवान काफी समय से यातायात सुचारु होने का इंतजार कर रहे थे। एनएच के ईई दीपक जोशी ने सबसे पहले जवानों को पैदल पार भेजा। इसके बाद वाहनों को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


बारी-बारी से बाइक और कार चालकों को रवाना किया गया। दोनों तरफ से यातायात सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली। टनकपुर और चंपावत की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को प्राथमिकता से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

सब ठीक रहा तो सभी प्रकार के वाहनों का संचालन जल्द शुरू करा दिया जाएगा। फिलहाल रात में भी काम किया जाएगा। - दीपक जोशी, ईई एनएच

--
मौके पर डटे रहे डीएम

डीएम मनीष कुमार मौके पर डटे रहे। बरेली निवासी रमेश कुमार ने बताया कि डीएम मौके पर रहकर काम करा रहे थे। ऐसा देखने में कम ही मिलता है। उन्होंने बताया कि वह धारचूला से बरेली जा रहे हैं। टनकपुर जा रही पुष्पा जोशी ने कहा कि ऐसे अधिकारी हर जिले में हों तो जनता को समस्याओं से दो चार नहीं होना पड़ेगा। तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, तहसीलदार ईश्वरी राम और रमेश जोशी ने स्वाला क्षेत्र में फंसे यात्रियों, बाइक सवारों को पानी, बिस्किट, नमकीन और केले आदि वितरित किए। इस दौरान वहां फंसे करीब 80 से अधिक लोगों को खाने-पीने का सामान दिया गया।
बाल-बाल बचे कंपनी के कर्मचारी

एनएच डेंजर जोन पर वाहनों को पार कराते समय अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। एचएमवीएस कंपनी के कर्मी पीडी जोशी और अन्य लोग बोल्डर की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। एनएच पर वाहनों की आवाजाही से भी पहाड़ी से बोल्डर और मलबा बीच-बीच में गिर रहा है। दूसरी तरफ पहाड़ी से आता पानी आवाजाही में बाधक बना हुआ है। बनलेख क्षेत्र में फंसे कैंटर चालक सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार से फंसे चालक सड़क किनारे ही खाना बनाकर खा रहे हैं।

कोट
एनएच को सुचारु करने के लिए सभी संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। पहाड़ी से आ रहे पानी को रोकने के साथ सड़क को नीचे के हिस्से से मजबूत करने का काम किया जा रहा है। पुल निर्माण पर भी चर्चा हो रही है। सीएम से भी स्थायी समाधान के लिए वार्ता की गई है। उम्मीद है जल्द चीजें सामान्य हो जाएंगी। - मनीष कुमार, डीएम, चंपावत
--
एनएच खुलने के बाद रोडवेज ने तीन बसों का किया संचालन

लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर एनएच पर स्वांला डेंजर जोन में बार-बार आ रहे मलबे ने रोडवेज की राह मुश्किल कर दी है। मार्ग बंद होने से रोडवेज बसों का संचालन न होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को एनएच खुलने पर रोडवेज के लोहाघाट डिपो से मात्र तीन बसों का ही संचालन हो पाया। रोडवेज के प्रभारी वरिष्ठ स्टेशन इंचार्ज सूरजभान सिंह ने बताया कि स्वाला में एनएच बंद होने से बुधवार को मैदानी क्षेत्रों को भेजी गई एक भी बस नहीं लौट पाई है।

उन्होंने बताया कि मार्ग खुलने के बाद लोहाघाट से वाया चंपावत होते हुए तीन बसों का संचालन किया गया। इसमें दिल्ली के लिए दो और हल्द्वानी के लिए एक बस संचालित की गई। इसके अलावा टनकपुर से दिल्ली, गुरुग्राम, देहरादून और ऋषिकेश के लिए सात बसों का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक भी बस का संचालन नहीं हो सका था। उन्होंने बताया कि एनएच बंद होने से रोडवेज को लाखों का घाटा उठाना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed