{"_id":"692c832069d2c08d76015f73","slug":"after-25-days-the-drinking-water-supply-was-restored-in-the-salna-ijda-drinking-water-line-champawat-news-c-229-1-shld1019-132478-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 25 दिनों बाद सलना-इजड़ा पेयजल लाइन में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 25 दिनों बाद सलना-इजड़ा पेयजल लाइन में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल
Sun, 30 Nov 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के इजडा गांव में 25 दिन बाद पेयजल आपूर्ति शुरू हुई। पेयजल आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अमर उजाला ने सलना-इजडा पेयजल योजना में खराबी के चलते गांव इजड़ा सहित कई गांवों में पेयजल संकट गहराने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। डीएम मनीष कुमार ने खबर का संज्ञान लेकर जल संस्थान को जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए थे। रविवार को 25 दिन के लंबे इंतजार के बाद लोगों के नलों में पानी टपका।
ग्राम प्रधान गोपाल सिंह माहरा, प्रकाश चंद्र, सुमित माहरा, दिनेश सिंह और कैलाश चंद्र ने बताया कि सलना-इजडा पेयजल योजना से पानी बंद होने के कारण लोहाश्री, देगांव, चौरा बसोडी और धूरा तोक के सैकड़ों परिवारों को भारी परेशानी हो रही थी। महिलाओं को दूर-दराज के प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा था। जल संस्थान के सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा ने बताया कि सलना-इजडा पेयजल लाइन लगभग 20 किलोमीटर लंबी है। लाइन में आए फाॅल्ट को ठीक करने में समय लगा। सभी खराबी दूर कर अब पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई है।