फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   AE arrived in place of REI, the board threw him out

Champawat News: र्ईई की जगह एई पहुंचे, बोर्ड ने कर दिया बाहर

Thu, 03 Aug 2023 09:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 03 Aug 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
AE arrived in place of REI, the board threw him out
चंपावत में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक लेतीं अध्यक्ष ज्योति राय और मौजूद सदस्य और अ​धिकारी। संवाद
चंपावत। लोक निर्माण विभाग चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता के बजाय जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में भेजे गए एई को सदन से बाहर कर दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने संस्था अध्यक्ष के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए ये कदम उठाया। हालांकि उप प्रभागीय वनाधिकारी नेहा चौधरी को सफाई देने के बाद बैठक में मौजूद रहने की इजाजत दी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत निर्मित होने वाले कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में अध्यक्ष ने सदन की बैठक को गंभीरता से लेने के साथ यहां उठने वाले मुद्दों के समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी के संचालन में हुई बैठक में प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा ने अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के आदेश दिए। सदस्यों ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने, मलबे को हटाने, झाड़ी कटान करने की मांग की।
विज्ञापन

सदस्यों ने जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान से निजात दिलाने, कृषि और उद्यान की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए गांवों में शिविर लगाने की मांग की। सीवीओ डॉ. डीके चंद ने लंपी वायरस से बचाव के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण करने की जानकारी दी। ऊर्जा निगम के ईई उमाकांत चतुर्वेदी ने बनबसा क्षेत्र में नए फीडर का निर्माण होने से आपूर्ति सुचारू होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ये मौजूद रहे
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एलएम कुंवर, सदस्य संगीता महर, सरिता बोहरा, सुरेंद्र सामंत, भूपेंद्र सिंह महर, दीपा जोशी, विजय बोहरा, पुष्कर दत्त कापड़ी, प्रीति पाठक, सीमा, किरन देवी, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, सीईओ आरसी पुरोहित, एसडीएम रिंकू बिष्ट, सीओ बीसी पंत, एपीडी विम्मी जोशी, डीएचओ टीएन पांडेय, सीएओ जीएस भंडारी, डीटीओ अरविंद गौड़ आदि मौजूद रहे।

कोट
विभागीय कार्य के लिए मैं पिथौरागढ़ गया था। इस कारण अपने प्रतिनिधि के रूप में सहायक अभियंता अंकुर बिष्ट को भेजा था। - एमसी पलड़िया, ईई, लोनिवि, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed