{"_id":"5808fab54f1c1b592c7054bc","slug":"adorable-presentation-of-artists","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमदेवल में दो दिनी गुमदेश महोत्सव का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमदेवल में दो दिनी गुमदेश महोत्सव का रंगारंग आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। चमदेवल में दो दिनी गुमदेश महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव की पहली शाम कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों के नाम रही। कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। चमदेवल के रामलीला मैदान में आयोजित महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने किया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में आए कलाकारों ने जै हो नंदा देवी तेरी जै बोला वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। गायक प्रदीप कुमार द्वारा प्रस्तुत गीत कां छ तेरो जलेबी को डाब, इकली कला खां छी जरा हालदे मेर खाप ओ हिमा जाग गीत पर दर्शक अपने स्थानों में थिरकने लगे।
विज्ञापन
सतीश राजन, कमल, सूरज, रवि अजय, अंजली, पूजा, शोभा, नीमा, राखी ने हाय रे मन की कली, राम सेरा की सुंदरा, कां छ तेरो जलेबी को डाब, मोहना-मोहन रटी गौ आदि एक से एक बेहतर प्रस्तुति दी। तेज सिंह बिष्ट, भैरव राय, कमल प्रस्तुत गुरु-चेला हास्य नाटक ने लोगों को लोटपोट किए रखा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन धौनी की अध्यक्षता में खीम राज धौनी ने संचालन किया। इस दौरान बीडीसी सदस्य मदन राम, मदन कलौनी, भगत राम, शंकर कलौनी आदि थे।
विज्ञापन