{"_id":"5e76331a8ebc3e76951fc6bf","slug":"admissions-will-be-available-only-after-screening-of-doctors-champawat-news-hld3779772108","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों की स्क्रीनिंग के बाद ही मिल सकेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों की स्क्रीनिंग के बाद ही मिल सकेगा प्रवेश
विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित बैठक में कोरोना वायरस से निपटने को लेकर रणनीति बनाते अधिकारी और जन प्रतिनिधि?
- फोटो : LOHAGHAT
चंपावत। जिले में कोरोना वायरस के खौफ से बाहरी प्रदेशों या जिलों से आने वाले व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। बाहर से जिले में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों को डाक्टरों की स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश मिल सकेगा। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के अनुसार बाहरी प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों की चेकिंग के लिए जिले के पांच इंट्री प्वाइंटों में स्क्रीनिंग के लिए पुलिस एवं मेडिकल स्टाफ लगाया गया है। संवाद
केरल से आए दस लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
चंपावत। मंच कस्बे में केरल से लौटे दस लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खोकिया में बैरियर लगाकर वाहनों में बैठे यात्रियों से पूछताछ की। इस दौरान केरल से लौट रहे दस लोगों को वाहन से उतार कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। संवाद
बंद रहेगा दुग्ध संग्रह कार्य
चंपावत। जनता कर्फ्यू के आह्वान को देखते हुए दुग्ध संघ ने रविवार को दुग्ध समितियों में दुग्ध संग्रह कार्य बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया है कि दुग्ध उत्पादकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रविवार को दुग्ध संघ समितियों में दुग्ध संग्रह कार्य बंद रहेगा। संवाद
विज्ञापन
महानगरों से आ रहे लोगों की जांच करें
लोहाघाट (चंपावत)। प्रशासन, नगर पंचायत और व्यापारियों की बैठक में प्रशासन से महानगरों से नगर में आ रहे लोगों की जांच की मांग की गई। चेयरमैन गोविंद वर्मा की अध्यक्षता व ईओ कमल कुमार के संचालन में हुई बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, सतीश मुरारी आदि ने बाहर से आने वालों की जांच करने की मांग उठाई। एसडीएम आरसी गौतम ने कहा कि किमतोली और नगर में बाहर से आने वालों का शिवालय मंदिर के पास स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निर्देश दिए गए हैं। संवाद