फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Administration started community kitchens for Tanakpur and Banbasa

जरूरतमंद कॉल करें, घर पहुंचेगा पका भोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Administration started community kitchens for Tanakpur and Banbasa
टनकपुर में प्रशासन द्वारा शुरू किए गए कम्युनिटि किचन में भोजन पैक करते स्वयंसेवी और पुलिस कर्मी? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। क्वारंटीन और राहत शिविरों में ठहराए गए लोगों के साथ ही मजदूर और गरीबों के लिए प्रशासन ने दो कम्यूनिटी किचन खोल दिए हैं। इनसे टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में दो हजार लोगों के लिए दो वक्त के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। वरियाम सिंह मानव सेवा मंडल और रामलीला कमेटी के कार्यकर्ताओं को भी अब कम्यूनिटी किचनों से भोजन वितरण की व्यवस्था में लगाया गया है। एसडीएम दयानंद सरस्वती, तहसीलदार खुशबू पांडेय, सीओ विपिन चंद्र पंत, कोतवाल धीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में किचन व्यवस्था का शुभारंभ हुआ। एसडीएम ने बताया कि किचन से भोजन के लिए कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मोबाइल नंबर 941168522, 411315064, 9027388260, 9536813844 और 9761935770 पर कॉल कर सकता है। भोजन के पैकेट जरूरतमंद के घर पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन

शारदा वैली कर्मचारी संघ ने बांटी राहत सामग्री
बनबसा (चंपावत)। शारदा वैली कर्मचारी संघ कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर ग्राम फागपुर, भजनपुर एवं नई बस्ती में राहत सामग्री बांटी। इस मौके पर संघ के गोपाल चंद, अमित आनंद, बंशीधर रुवाली, महेश चंद्र भट्ट, लक्षमण सिंह धामी आदि ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed