फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Administration deployed four JCBs to clean Ghasiaramndi drain

Champawat News: प्रशासन ने घसियारामंडी नाले की सफाई में लगाईं चार जेसीबी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Administration deployed four JCBs to clean Ghasiaramndi drain
टनकपुर के घसियारा मंडी के मध्य नाले को चैनेजलाइज करती प्रशासन की जेसीबी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। किरोड़ा नाले के घसियारामंडी की ओर डायवर्ट होने के मामले में प्रशासन नाले की सफाई में जुट गया है। दूसरे दिन भी प्रशासन की चार जेसीबी घसियारा मंडी नाले की सफाई कर चैनलाइज करने में जुटी रहीं। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की ओर से नाले की सफाई कर निकासी ठीक कराने का कार्य जारी है। साथ ही किरोड़ा नाले से सुरक्षा के तात्कालिक कार्य भी युद्धस्तर पर जारी हैं। जुलाई माह में ही दूसरी बार किरोड़ा नाले का पानी जंगल से होकर डायवर्ट होने से नायकगोठ, बोरागोठ, घसियारामंडी आदि में कहर बरपा चुका है। घरों में पानी घुसने से नुकसान हुआ। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed