फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Administration alerts regarding disaster, established floods and disaster posts

आपदा को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्थापित की बाढ़ और आपदा चौकियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Administration alerts regarding disaster, established floods and disaster posts
प्रतीकात्मक
टनकपुर (चंपावत)। मानसून की दस्तक के साथ ही आपदा को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। कंट्रोल रूम के साथ ही बाढ़ और आपदा चौकियां स्थापित कर दी गई है। वहीं आपदा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को मौसम पर निगरानी रखते हुए सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

बाशि से नदी नाले उफान पर आने लगे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से शारदा का जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। तहसीलदार खुशबू पांडेय ने बताया कि आपदा के लिहाज से टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में तीन सेक्टर बनाए गए हैं। एनएच सेक्टर मेें एनएचएआई के जेई वीरेंद्र कुमार, बूम सेक्टर में लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट और शारदा घाट और बनबसा सेक्टर में सिंचाई विभाग के एसडीओ डीसी कांडपाल को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सूखीढांग में एक आपदा चौकी और टनकपुर व बनबसा क्षेत्र में दो बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गई है। तहसीलदार ने बताया कि तहसील कार्यालय में गनाए गए आपदा कंट्रोल रूम में आपदा की सूचना देने को मोबाइल नंबर 7249977386 लगाया गया है। इसके अलावा थाना बनबसा के फोन नंबर 263034 और टनकपुर कोतवाली के फोन नंबर 265013 पर भी आपदा की सूचना दी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed