{"_id":"66a7eb17cdf541145e08d004","slug":"additional-secretary-reviewed-development-works-champawat-news-c-229-1-shld1026-110856-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अपर सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अपर सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा
Tue, 30 Jul 2024 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। अपर सचिव संजय टोलिया ने जिले में संचालित विभिन्न परियोजनाओं, प्रस्तावित परियोजनाओं, मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
सोमवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में अपर सचिव ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों को शीघ्र पूरा कर उनका प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर के जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। शीघ्र ही चिकित्सा विशेषज्ञों, स्त्री रोग, बाल रोग विशेषज्ञ भेजने के लिए शासन स्तर से कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा के दौरान डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि जिले में वर्तमान में आपदा (एसडीआरएफ) मद में शासन से 10 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। बंद सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है। अधिकांश क्षति निर्माण विभाग लोनिवि, पीएमजीएसवाई की सड़कों की हुई है। बताया कि नॉन एसडीआरएफ मद में 10 करोड़ की धनराशि और आपदा न्यूनीकरण (एसडीएमए) मद में 10 करोड़ की धनराशि की जिले में आवश्यकता है। अपर सचिव ने कहा कि धनराशि शीघ्र ही आवंटन करने के लिए शासन स्तर पर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम ने बताया कि जिले में 282 ऐसे प्रभावित हैं जिनका नुकसान हुआ है, लेकिन वह आपदा मानकों में नहीं आने के कारण उन्हें राहत राशि वितरित नहीं हो पाई। बैठक में डीएफओ आरसी कांडपाल, सीडीओ संजय सिंह, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, नोडल अधिकारी सीएम कैंप कार्यालय केदार सिंह बृजवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।