फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Action taken on the complaint of the soldier, the DM sent the Tehsildar for survey.

Champawat News: सैनिक की शिकायत पर एक्शन, डीएम ने तहसीलदार को सर्वे के लिए भेजा

Mon, 06 Oct 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 06 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Action taken on the complaint of the soldier, the DM sent the Tehsildar for survey.
चंपावत के जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनते डीएम। स्रोत
चंपावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 89 शिकायतें दर्ज की गई और अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। डीएम ने सेना के जवान दीपक भट्ट की ओर से भूमि जांच की मांग पर तत्काल तहसीलदार को सर्वे के लिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में सोमवार को हुए कार्यक्रम में फरियादियों ने सड़क, पेयजल, आपदा के मुआवजे, जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा, पीएम आवास योजना, सोलर लाइट की मांगें उठाई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान रमक के कृष्णानंद जोशी ने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग और तारबाड़ लगाने की मांग की। नायल के नारायण दत्त ने सोलर लाइट की तत्काल उपलब्धता की आवश्यकता बताई। वहां पर एडीएम जयवर्धन शर्मा, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी, ईई लोनिवि एमसी पलड़िया आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



-
तनाव और थकान को कम करता है वाई-ब्रेक योग
चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने जनता मिलन कार्यक्रम से पहले अधिकारियों और उपस्थित जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग सत्र आयोजित कराया। योग और प्राकृतिक चिकित्सा सहायक बाल कुमार ने सत्र का संचालन किया। इसमें वाई-ब्रेक योग प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई। बाल कुमार ने बताया कि पांच मिनट का लघु योग अभ्यास कुर्सी पर बैठे हुए भी किया जा सकता है। इसमें हल्के आसन, स्ट्रेचिंग, श्वास-प्रश्वास और ध्यान शामिल हैं। डीएम ने बताया कि लंबे समय तक लगातार बैठकर काम करने से तनाव, थकान, मानसिक दबाव और शारीरिक अकड़न जैसी समस्याएं होती हैं। वाई-ब्रेक योग से न केवल ये समस्याएं कम होती हैं, बल्कि रक्त संचार बेहतर होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

06सीपीटी15पी- चंपावत के जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनते डीएम। स्रोत: सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed