फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Action taken by department.

Champawat News: यातायात नियम तोड़ते मिले 75 वाहन चालक

Tue, 10 Jun 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 10 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Action taken by department.
टनकपुर (चंपावत)। जोड़ मेला और पूर्णागिरि मेले को देखते हुए संभागीय परिवहन विभाग यातायात नियमों को लेकर सख्त हो गया है। एआरटीओ ने क्षेत्र में 185 वाहनों की जांच कर 75 वाहनों का नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटा।
विज्ञापन

एआरएम मनोज बगौरिया ने बताया कि सोमवार सुबह से देर शाम तक टनकपुर क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर यातायात नियमों को लेकर सघन अभियान चलाया गया। इसमें परमिट शर्तों का उल्लंघन, ओवर लोडिंग, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बिना ड्राइविंग लाइसेंस जैसे नियम तोड़ते मिले।
विज्ञापन

इस बीच हाइवे पर बिचई और रोडवेज पर संयुक्त जांच की गई। इस बीच बस में यात्रियों की गिनती की गई और बिना टिकट यात्रा करने वालों की विशेष जांच की गई। साथ ही चालक और परिचालकों के बिना वर्दी पाए जाने पर दो बसों का भी चालान किया गया। बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित होने वाले टैक्सी, मैक्सी कैब और अन्य परिवहन वाहनों के लिए हिल एंडोर्समेंट अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सभी चालक बिना हिल एंडोर्समेंट के न चलें। बिना हिल एंडोर्समेंट पर 5,000 रुपये का जुर्माना है। मेला अवधि में सड़क सुरक्षा और नियमों के अनुपालन के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। एआरएम महेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed