फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Accused of taking contract from fake documents dismissed

फैसला:टीजे मोटर मार्ग पर ठेकेदार पर फर्जी दस्तावेजों से ठेका लेने का आरोप खारिज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Accused of taking contract from fake documents dismissed
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) मोटर मार्ग के दूसरे पैकेज चूका से रूपालीगाड़ के टेंडर के लिए फर्जी दस्तावेज लगाने को लेकर ठेकेदार पर लगे आरोपों को अदालत ने खारिज कर दिया है। सीजेएम (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) धर्मेंद्र कुमार सिंह ने यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन

टनकपुर जौलजीबी रोड में दूसरे नंबर का पैकेज चूका से रूपालीगाड़ तक का 24.40 किमी का 123 करोड़ रुपये में टेंडर हुआ था। यह टेंडर ठेकेदार दलीप सिंह अधिकारी के नाम खुला। ठेकेदार पर फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र सहित कई आरोप लगने पर शासन स्तर की जांच में ठेकेदार के टेंडर को 2017 में निरस्त कर दिया गया था। टनकपुर थाने में ठेकेदार के खिलाफ दो साल पूर्व आईपीसी की धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की दलील और साक्ष्य को सुनने के बाद सीजेएम ने 13 फरवरी को अभियुक्त दलीप सिंह अधिकारी पर लगी धारा 467, 468 व 471 को निरस्त कर दिया। फैसले में आईपीसी की धारा 420 को अपराध का संज्ञान लेने के लिए प्रथम दृष्ट्या पर्याप्त आधार मानते हुए बरकरार रखा था। अलबत्ता 19 फरवरी को अदालत द्वारा दिए आदेश में पुलिस रिपोर्ट के साथ संलग्न दस्तावेजों को आईपीसी की धारा 420 के अंतर्गत अपर्याप्त मानते हुए निरस्त कर दिया। ठेकेदार की ओर से मामले की पैरवी अधिवक्ता जीसी उप्रेती ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

33 माह से बंद है चूका से रूपालीगाड़ रोड पर काम
चंपावत। नेपाल से लगी सरहद की सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण टनकपुर-जौलजीबी (टेजे) मोटर मार्ग पर दूसरे पैकेज का काम अगस्त 2017 से बंद है। विवाद के बाद अदालत ने री-टेंडरिंग पर भी रोक लगाई थी। मगर पिछले साल अक्तूबर में देहरादून की वाणिज्यिक अदालन ने री-टेंडरिंग पर लगी रोड को हटा दिया था। पीआईयू (परियोजना क्रियान्वयन यूनिट) के टनकपुर के अधिशासी अभियंता राजेश पुनेठा का कहना है कि चूका से रुपालीगाड़ तक के टेंडर इस माह के अंत तक लग जाएंगे। वहीं, इस मार्ग पर करीब 10 किमी की कटिंग व अन्य कार्य का मूल्यांकन कर बकाया ठेकेदार को दे दिया जाएगा। टीजे रोड के पहले पैकेज ठुलीगाड़ से चूका (17.875 किमी) का 95 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है। 131 किलोमीटर लंबे टीजे मोटर मार्ग पर टनकपुर से रूपालीगाड़ तक 55 किमी में बनाए गए दो पैकेज में काम चल रहा था। प्रस्तावित पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र की स्थिति साफ न होने के चलते रूपालीगाड़ से जौलजीबी के बीच का काम अधर में लटका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed