{"_id":"6702c74937caa53a6909b948","slug":"accused-of-kidnapping-a-minor-and-having-physical-relations-arrested-champawat-news-c-229-1-shld1026-113998-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नाबालिग को अगवा कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नाबालिग को अगवा कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 06 Oct 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से सटे क्षेत्र में एक युवक पर नाबालिग को अगवा कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने परिजनों की सूचना के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांच अक्तूबर शनिवार को कोतवाली चंपावत में एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री सुबह चार बजे घर से बिना बताएं कहीं चली गई है। शाम को जब वापस आई तो उसने बताया कि टिप्पर वाहन यूके 03सीए 2181 के चालक नरेश सिंह पुत्र पूरन सिंह बोरा निवासी खिरद्वारी पोस्ट टनकपुर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 137(2)/64 बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट और 3(2)(वी)ए एससी, एसटी एक्ट में मामला पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को देर रात चेकिंग अभियान चलाकर सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से धौन क्षेत्र से गिरफ्तार किया।