फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Accused convicted in double murder case, sentencing hearing to be held on 29th

Champawat News: दोहरे हत्याकांड में आरोपी पर दोष सिद्ध, 29 को होगी सजा पर सुनवाई

Thu, 25 Jul 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 25 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Accused convicted in double murder case, sentencing hearing to be held on 29th
प्रतीकात्मक
चंपावत। विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत में हत्यारोपी पर दोष सिद्ध हो गया है। 29 जुलाई को दोषी को सजा सुनाई जाएगी। सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल ने छह साल पुराने के हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए अभियुक्त को दोषी दिनेश सिंह बोहरा करार दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में बैंक में सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात दोषी दिनेश सिंह बोहरा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बैंक कर्मी ललित सिंह बिष्ट और राजेंद्र सिंह वर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोषी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था। बता दें कि वर्ष 2018 खेतीखान में सहकारी बैंक की शाखा में शराब के नशे में धुत सुरक्षा कर्मी दिनेश सिंह ने पहले तो बैंक के भीतर कैशियर ललित सिंह बिष्ट को गोली मारी। उसके बाद बैंक से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकान के बाहर बैठे बैंक के चपरासी राजेंद्र वर्मा के सिर पर नजदीक से गोली मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बंदूक लहराते हुए फरार हो गया। बैंक खुलने के साथ ही हुए इस दोहरे हत्याकांड से खेतीखान बाजार में सनसनी फैल गई थी। राजस्व पुलिस ने वारदात के तीन घंटे बाद आरोपी को मानर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था और उसकी 12 बोर की बंदूक भी खेत से बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed