फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Accused arrested for misdeed a teenager in Patti champawat

Champawat News: किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी दबोचा, जेल भेज; इंस्टाग्राम से हुई थी दोनों की जान-पहचान

Tue, 10 Jun 2025 11:23 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 10 Jun 2025 11:23 AM IST
सार

पाटी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गांव की किशोरी से दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
Accused arrested for misdeed a teenager in Patti champawat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंपावत जिले के पाटी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गांव की किशोरी से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

क्षेत्र का एक युवक और वहीं की एक नाबालिग से लंबे समय से इंस्टाग्राम पर बातचीत कर रहा था। बीते दो जून को किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो वह दिखाने के लिए जिला चिकित्सालय पहुंची। वहां जांच में नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला। मामले का पता चलने पर किशोरी की मां ने कोतवाली चंपावत में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 64 बीएनएस और 5 जे(2)/6 पॉक्सो में चंदन सिंह अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

मामला पाटी क्षेत्र का होने पर केस को वहां ट्रांसफर करते हुए विवेचना एसआई लता बिष्ट को सौंपी गई। एसपी चंपावत अजय गणपति ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र अभियुक्त को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने अभियुक्त को नौ जून को मूलाकोट से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एसआई लता बिष्ट ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed