फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Accusations of corruption have been made on the basis of facts, not political vendetta

सियासी प्रतिशोध नहीं, तथ्यों के आधार पर लगाए हैं भ्रष्टाचार के आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Accusations of corruption have been made on the basis of facts, not political vendetta
विधायक पूरन सिंह फर्त्याल। - फोटो : CHAMPAWAT
लोहाघाट (चंपावत)। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि टीजे (टनकपुर-जौलजीबी) सड़क में हुई गड़बड़ी के मामले को वे छोड़ेंगे नहीं, बल्कि आगे भी उठाते रहेंगे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में 2016 में हुई सड़क निविदा में धांधली हुई थी। जिसे वे सड़क से लेकर सदन तक तथ्यों के आधार पर उठाते रहे हैं। साथ ही उन्होंने आर्बिट्रेशन के फैसले के बाद नए अनुबंध के बगैर सड़क में काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने सड़क के मामले को सियासी प्रतिशोध के आधार पर उठाने के आरोप को पूरी तरह खारिज किया। कहा कि अगर ऐसा होता, तो वे उक्त ठेेकेदार के प्रदेशभर में चल रहे दूसरे कामों पर भी अंगुली उठाते। फर्त्याल ने सवाल किया कि टीजे सड़क में अगर गड़बड़ी नहीं थी, तो विभाग के कई अफसरों के खिलाफ कार्यवाही क्यों की गई? कहा कि कांग्रेसराज में मानकों को ताक पर रखकर हुई निविदा के मामले में ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ अपील करने को प्रदेश सरकार को पत्र भी दिया था। इस मामले में उनके (फर्त्याल) और सरकार के नजरिये में अंतर है। वे आगे भी सरकार के सम्मुख सही तथ्यों को लाने का प्रयास करेंगे तथा भ्रष्टाचार के किसी भी मामले को उठाते रहेंगे। बता दें कि टीजे सड़क के दूसरे पैकेज (चूका से रूपालीगाड़) में आर्बिटेशन ने इस साल जून में ठेकेदार को क्लीन चिट दी थी। जिसके बाद सरकार ने पुराने ठेकेदार को ही सड़क निर्माण के लिए अधिकृत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed