फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Account holders protest against server down

सर्वर डाउन होने के विरोध में खाताधारकों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Account holders protest against server down
डाकघर में सर्वर ठीक नहीं होने से कामकाज ठप होने पर चंपावत में प्रदर्शन करते नागरिक। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का इंटरनेट सर्वर डाउन होने के कारण जिले के कई डाकघरों में पिछले पांच दिन से लेन देन संबंधी कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को मुख्य डाकघर पहुंचे खाताधारकों ने इस अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि पांच दिन से सर्वर डाउन होने के बाद भी विभाग की ओर से सर्वर की समस्या ठीक नहीं की जा रही है। जिस कारण खाताधारकों को रोज रोज डाकघर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ता जगदीश पांडेय, मनीष चौधरी, लोकमणी पंत, पवन गिरि, मदन सिंह, रवि पटवा, दीपा भंडारी, मंजू अधिकारी, प्रेमा देवी, जानकी जोशी, चंपा अधिकारी, कुसुम गहतोड़ी, मीना तड़ागी आदि खाताधारकों ने बताया कि डाकघरों में कामकाज ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर ईवरी दत्त जोशी ने बताया कि बीएसएनएल का मॉडम खराब होने के कारण सर्वर डाउन होने की समस्या पेश आ रही है। विभाग की ओर से सर्वर के लिए सीपी कंपनी से अनुबंध किया है, जिसका रखरखाव बीएसएनएल की ओर से किया जाता है। समस्या के समाधान के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि लेन-देन नहीं होने से प्रतिदिन डाकघर का लाखों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उधर, बीएसएनल के जेटीओ विजय बहादुर का कहना है कि चंपावत डाकघर में सर्वर का डाउन होने के लिए डाक विभाग की गड़बड़ी जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed