{"_id":"683354eec498a6d4b407b2a9","slug":"according-to-old-survey-motor-road-should-be-built-in-madhuwa-champawat-news-c-229-1-shld1019-124377-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पुराने सर्वे के अनुसार मढुवा में बनाया जाए मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पुराने सर्वे के अनुसार मढुवा में बनाया जाए मोटर मार्ग
Sun, 25 May 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 25 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड दूरस्थ मढुवा क्षेत्र के लोगों ने पुरानी सर्वे के अनुसार मोटर मार्ग बनाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने पुरानी सर्वे के अनुसार मोटर मार्ग का निर्माण न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मढुवा की ग्राम प्रधान प्रशासक शांति देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम नितेश डांगर के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि पीएमजीएसवाई के तहत रैकुवा मढुवा में मोटर मार्ग की स्वीकृति हुई है, इसमें पीएमजीएसवाई ने सर्वे कार्य भी पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पूर्व में की गई सर्वे के अलावा दूसरी जगह से सर्वे की बात कर रहे हैं, जहां केवल दो से चार परिवार ही निवास करते हैं।
उन्होंने कहा कि पुरानी सर्वे से मोटर मार्ग बनने से रैकुवा, हरिजन बस्ती, डाकधुरा, सिरसा, तल्ली घनाड़ के साथ ही एसएसबी को भी लाभ मिलेगा। अगर सर्वे बदलती है तो पूरा क्षेत्र मोटर मार्ग की सुविधा से वंचित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर ग्रामीण शंकर राम, दीपक राम, तान सिंह, जोत सिंह, डीकर सिंह, बची सिंह, कमल सिंह, गणेश सिंह, ललित सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--