{"_id":"5edf8cb08ebc3e431d5dbb49","slug":"accident123","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा में डूबा खटीमा का युवक, दोस्तों के साथ पूर्णागिरि मार्ग के बूम घाट में पिकनिक पर आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा में डूबा खटीमा का युवक, दोस्तों के साथ पूर्णागिरि मार्ग के बूम घाट में पिकनिक पर आया था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत) दोस्तों के साथ बूम में पिकनिक पर आया खटीमा का युवक नहाते समय शारदा नदी में डूब गया। पुलिस के तैराक युवक की खोज में जुटे हैं। खबर लिखे जाने उसे खोजा नहीं जा सका था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक खटीमा के मुडेली गांव का निवासी 21 वर्षीय रजत बिष्ट पुत्र दीवान सिंह बिष्ट मंगलवार को अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पूर्णागिरी मार्ग के बूम घाट में आया था। जो शारदा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाया, लेकिन वहां कोई तैराक नहीं होने से तत्काल मदद नहीं मिल सकी। सूचना पर जल पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक रजत दुब चुका था। बूम चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि पुलिस के तैराक डूबे युवक की खोज में लगे हैं। घटना की जानकारी लगने पर युवक के परिजन और रिश्तेदार भी बूम घाट पर पहुंच गए।
विज्ञापन