फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ABVP workers burnt effigies of corrupt

अभाविप कार्यकर्ताओं ने फूंका भ्रष्टाचारियों का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers burnt effigies of corrupt
लोहाघाट पीजी कॉलज में प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता व छात्र छात्राएं। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा और विधानसभा की भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार के मामले में अभाविप कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचारियों का पुतला फूंका। उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में अभाविप के विभाग संयोजक विवेक पुजारी के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ताओं, छात्रसंघ पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं ने यूकेएसएसएससी और विधानसभा की भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार पर नाराजगी जताई। साथ ही भ्रष्टाचारियों का पुतला फूंका। आक्रोशित छात्र-छात्राओं का कहना था कि भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार से गरीब घरों के मेधावी छात्र-छात्राएं योग्यता होने के बावजूद पिछड़ रहे हैं जबकि पैसे देकर लोग आसानी से नौकरियां पा रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल ढेक, कोषाध्यक्ष नीरज सक्टा, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप बगौली, सुनील गुरुरानी, रॉबिन मेहता, कुशाग्र वर्मा, दीपशिखा राय, शिवानी मेहता, मनीषा बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed