फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ABVP launched a signature campaign regarding the irregularities in the mark sheets

Champawat News: अंकतालिकाओं में गड़बड़ी को लेकर एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Fri, 17 May 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 17 May 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
ABVP launched a signature campaign regarding the irregularities in the mark sheets
लोहाघाट पीजी कॉलेज में अंकतालिकाओं में गड़बड़ी को सुधारने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अ​भियान चला
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में छात्र- छात्राओं ने अंक तालिकाओं में गड़बड़ी सही करने की मांग को एबीवीपी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। अंकतालिकाओं की गड़बड़ी जल्द दूर न होने पर महाविद्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता के माध्यम से कुलपति को संशोधन के लिए अंकतालिकाएं भेजीं। उन्होंने कहा कि कई छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाओं में नाम, विषय, अंकों में गड़बड़ी हुई है जिससे छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि छात्र- छात्राओं ने जिस विषय की परीक्षा दी है वह विषय परीक्षा फार्म में नहीं है, उसकी जगह अन्य विषय दिया गया है जिस पर छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाओं में अनुपस्थित दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि छात्र छठे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी पहले से पांचवें सेमेस्टर की अंकतालिका सही नहीं की गई हैं। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष रितिक ढेक, नीरज सक्टा, योगेश महर, मनीष बिष्ट, साहिल अधिकारी, भुवन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर कॉलेज की प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति को अंकतालिकाओं में सुधार करने को लेकर पत्र भेजा गया है। परीक्षा प्रभारी डॉ. रवि सनवाल का कहना है कि जिन छात्र- छात्राओं की अंकतालिकाओं में गड़बड़ी हुई है उनके फार्म भरकर संशोधन के लिए विश्वविद्यालय भेजे जा रहे हैं। जल्द ही समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed