{"_id":"5802612c4f1c1bd87529155d","slug":"aarti-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में चरम पर पहुंचता जा रहा है रामलीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में चरम पर पहुंचता जा रहा है रामलीला का मंचन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 15 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
आरती उतारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सिप्टी न्याय पंचायत क्षेत्र के सैंदर्क और मिरतोला में भी रामलीला मंचन की धूम मची हुई है। बेलखेत में 16 अक्तूबर को राजतिलक के साथ रामलीला का समापन किया जाएगा। रामलीला कमेटी संरक्षक दीवान सिंह, अध्यक्ष सुंदर सिंह, प्रदीप बिष्ट ने बताया कि समापन अवसर पर यहां सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। खेतीखान की रामलीला में सूर्पणखा के नाक काटने और खर-दूषण तक का मंचन किया गया। रामलीला का संचालन देवकी खर्कवाल ने किया।
विज्ञापन
मेघनाद और रावण वध की लीला के बाद शुक्रवार को ज्ञानखेड़ा में भगवान श्रीराम के राजतिलक की लीला दिखाई गई। आयोजक कमेटी और दर्शकों ने प्रभु राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी की आरती उतारकर भेंट चढ़ाई। कमेटी के अध्यक्ष अंबा दत्त पंत, सचिव तपन गड़कोटी, उपाध्यक्ष नाथूराम राय, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, दिनेश चंद्र भट्ट, हरिओम सेठी, हरीश राजा आदि ने सहयोगियों का आभार जताया। समापन पर कलाकारों को पारितोषिक भेंट किया गया। इस मौके पर रामलीला के सभी पात्र और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
उचौलीगोठ की रामलीला में राम बारात की लीला का शानदार मंचन हुआ। राम का अभिनय मनोज कनवाल, लक्ष्मण का विनोद महर, सीता का रवि महर, राजा जनक का अभिनय विशन सिंह महर ने किया। कमेटी अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी ने सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आकर रामलीला का आनंद उठाने की अपील की है। कमेटी के गोविंद महर, पान सिंह, नाथ सिंह महर आदि व्यवस्था में लगे हुए हैं।
विज्ञापन