फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Aadhaar, NREGA job card demand

आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड बनाने की मांग

Tue, 07 Jun 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 07 Jun 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar, NREGA job card demand
तहसील दिवस - फोटो : अमर उजाला
 मंगलवार को वन पंचायत सभागार में हुए मुख्य तहसील दिवस में सड़क, पेयजल, सूखे और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान समेत आदि मुद्दे छाए रहे। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) जेएस राठौर की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 12  शिकायत दर्ज की गई। ग्राम चौपता की रेवती देवी, गंगा देवी ने आधार कार्ड और मनरेगा में जॉब कार्ड न बनने की शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने पंचेश्वर तिराहे से पेट्रोलपंप तक निर्मित नाली की मरम्मत करने के संबध में शिकायत दर्ज की। प्रधान मध्य गंगोल श्याम सिंह बोहरा और अन्य ग्रामीणों ने सीलिंग क्षेत्र से जीआईसी मध्य गंगोल तक जिला पंचायत के रास्ते में लिंक रोड निर्माण, किमतोली के जोगा सिंह ने अपनी  पैतृक भूमि में हुए कब्जे को हटवाने, डुंगरी के प्रधान महेश जोशी ने ट्रांसफार्मर ठीक करने, बिजली लाइन से पेड़ों को हटाने, जल संस्थान द्वारा अनावश्यक बिल थोपने की शिकायत की। वहीं सीमा देवी ने  स्वजल संचालित जागरूकता कार्य का मानदेय का भुगतान न करने की शिकायत की।
विज्ञापन


एडीएम राठौर ने अधिकारियों को शीघ्र समस्याओं के समाधान के निर्देश  दिए। इस मौके पर सीडीओ हरगोविंद भट्ट, एसडीएम सीएस डोबाल, पीडी केएन  तिवारी, डीडीओ विवेक उपध्याय, सीएमओ डा.विनोद टोलिया, सीवीओ पीएस भंडारी, सीएओ आरएल चंद्रवाल, डीएसओ  आरएस धामी, जिला पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी, डीएसओ श्याम आर्या, डीईओ (बेसिक) सत्यानारायण सिंह, तहसीलदार नीलू चावला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चंपावत में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में फरियादी गायब थे। मात्र एक समस्या आई। मटैला गांव के गणेश जोशी ने आवास दिए जाने की मांग की। पाटी में एसडीएम निर्मला बिष्ट की अध्यक्षता में हुए  तहसील दिवस में पांच शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें आवास, भूमि कटान, झूला  पुल निर्माण, जमीन का मुआवजा देने की मांगें शामिल थी।


टनकपुर में तहसील दिवस में 36 जन समस्याएं दर्ज हुई, जिनमें से 9 को मौके पर ही निस्तारण किया गया है। शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को 15 दिन के भीरत कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। क्षेत्र में नलकूपों के खराब होने से सिंचाई की समस्या प्रमुखता से उठी, लेकिन नलकूप विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए नलकूप विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने को कहा है। तहसील दिवस में ज्यादातर बिजली, पानी, पेंशन, राशन कार्ड आदि की समस्याएं उठी। इस मौके पर तमाम विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और फरियादी मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed