फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A woman carrying Indian currency worth Rs 6 lakh to Nepal was caught

Champawat News: छह लाख की भारतीय करेंसी नेपाल ले जा रही महिला पकड़ी

Tue, 30 Sep 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 30 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
A woman carrying Indian currency worth Rs 6 lakh to Nepal was caught

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी 57वीं वहिनी ने भारत-नेपाल सीमा पर एक महिला से छह लाख रुपये की भारतीय मुद्रा पकड़ी है। महिला चोरी-छिपे मुद्रा को नेपाल ले जाने का प्रयास कर रही थी। एसएसबी ने महिला को करेंसी के साथ कस्टम के सुपुर्द कर दिया। कस्टम ने मुकदमा पंजीकृत कर महिला को छोड़ दिया है। उस पर कस्टम न्यायालय में फेमा एक्ट में मुकदमा चलेगा।
मंगलवार सुबह एसएसबी 57वीं वाहिनी की डी कंपनी के जवान चेकपोस्ट पर तैनात थे। इस बीच भारत से नेपाल जा रही एक महिला को रोका गया। संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई। उसके पास छह लाख की भारतीय करेंसी बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपने को दिल्ली निवासी अस्मिता सिंह (26) बताते हुए कहा कि वह मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है लेकिन उसके पास नेपाल निवासी होने का कोई दस्तावेज नहीं था।
विज्ञापन

पकड़ी गई महिला के पास से दिल्ली का भारतीय आधार कार्ड बरामद हुआ है। भारतीय करेंसी के संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाई और न ही कोई स्पष्ट उत्तर ही दे पाई। बता दें कि भारत से नेपाल सिर्फ 25 हजार तक की भारतीय करेंसी ले जाई जा सकती है। इसमें भी 500 के नोट नेपाल ले जाना प्रतिबंधित है। महिला के पास मिली रकम में सभी नोट 500 के हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed