फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A wall should be built for protection from the flood of Ghasiyara Mandi drain

Champawat News: घसियारा मंडी नाले की बाढ़ से सुुरक्षा के लिए बनाई जाए दीवार

Tue, 20 Jun 2023 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 20 Jun 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
A wall should be built for protection from the flood of Ghasiyara Mandi drain
विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद रजवार को ज्ञापन सौंपते शारदा चुंगी कॉलोनी के लोग। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। मानसून नजदीक आने के साथ ही नगर की शारदा चुंगी कॉलोनी के लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। मंगलवार को कॉलोनी के लोगों ने सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने स्नानघाट के साथ ही ककरालीगेट-घसियारामंडी नाले में सुरक्षा दीवार बनाए जाने की मांग की है। बाद में विधायक प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि सिंचाई विभाग की ओर से मुख्य शारदा घाट में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया है लेकिन घाट से पहले ककरालीगेट और घसियारामंडी से आने वाले नाले पर कोई सुरक्षा कार्य नहीं हुए हैं जिस कारण बरसात में नाले के उफान से बाढ़ की समस्या पैदा होगी। नाले के उफान से हर साल बाढ़ की समस्या झेलनी पड़ती है और घरों के अंदर तक पानी घुसने से काफी सामान बर्बाद होता है।
विज्ञापन

सभासद कपिल उप्रेती के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने वालों में बचन सिंह अधिकारी, बाबूराम कश्यप, राकेश, सुशीला, विकास कश्यप, संगीता, विनोद, मुरारी लाल, सुरेश प्रसाद, रंजीता कश्यप, ममता गंगवार, मुन्नी देवी, मंगली प्रसाद, विम्मी आदि शामिल रहे। इधर ज्ञापन सौंपे जाने के बाद विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप चंद्र पाठक, जिला मंत्री मान बहादुर पाल, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष बचन सिंह अधिकारी आदि ने नाले का स्थलीय निरीक्षण कर सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed