फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A victory procession was taken out to celebrate Anchala's becoming the block pramukh

Champawat News: अंचला के ब्लॉक प्रमुख बनने की खुशी में निकाला विजयी जुलूस

Tue, 12 Aug 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 12 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
A victory procession was taken out to celebrate Anchala's becoming the block pramukh
चंपावत में भाजपा ब्लॉक प्रमुख पद के निर्विरो​ध निर्वाचन होने पर जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
चंपावत। चंपावत ब्लॉक में भाजपा के ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। यहां भाजपा अधिकृत प्रत्याशी अंचला बोहरा निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित होंगी। ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय से मुख्य बाजार होते हुए जीईसी चौक तक विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत की अगुवाई में जुलूस निकाला गया। इधर, जेष्ठ प्रमुख के लिए भुवन पांडेय और कनिष्ठ प्रमुख के लिए मनोज जोशी भी निर्विरोध निर्वाचित होंगे। सभी बीडीसी सदस्यों के समर्थन से अंचला को प्रमुख की कुर्सी पर नवाजा गया है। निर्विरोध निर्वाचन तय होने पर अंचला ने क्षेत्र की जनता के साथ ही सीएम, प्रदेश नेतृत्व और जिला पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी। विजयी जुलूस में दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य शंकर पांडेय, सतीश पांडे, सूरज प्रहरी, राकेश बोहरा, ईशु भट्ट, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed