फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A team of geologists took stock

Champawat News: भू-वैज्ञानिकों के दल ने बाटनागाड़ के भू-स्खलन क्षेत्र का लिया जायजा

Tue, 24 Jun 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 24 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
A team of geologists took stock
टनकपुर (चंपावत)। श्यामलाताल के पास पहाड़ी से भू-स्खलन होने से बाटनागाड़ में भारी मलबा आने के मामले में शासन ने पहाड़ी के ट्रीटमेंट की कवायद शुरू कर दी है। देहरादून से आए भू-वैज्ञानिकों के दल ने जिला भू-वैज्ञानिक और राजस्व, सिंचाई व वन विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का अध्ययन किया। टीम ने भू-स्खलन के मुख्य स्थान से सैंपल एकत्र किए। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि भू-वैज्ञानिकों की टीम जल्द ही रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाटनागाड़ में श्यामलाताल के पास हर वर्ष मानसून काल में पहाड़ी दरकती है और रोड बंद हो जाती है। इस बार भी बीते दिनों भी बरसात में बाटनागाड़ में भारी मलबा आने से तीन दिनों तक पूर्णागिरि मार्ग बंद रहा। अभी भी बरसात में भूस्खलन होने की आशंका बनी हुई है। एसडीएम ने बताया कि मंगलवार सुबह जिला भू-वैज्ञानिक हरीश सिंह के साथ देहरादून से आए वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक जोगेंद्र सिंह, भू-वैज्ञानिक सोनाली के साथ भूस्खलन रोकने के लिए चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसके बाद भू-वैज्ञानिकों का दल राजस्व, सिंचाई आदि के अधिकारियों की टीम के साथ श्यामलाताल क्षेत्र से सटी पहाड़ी में भूस्खलन के लिए संवेदनशील क्षेत्र का अध्ययन करने पहुंचा। टीम ने क्षेत्र का जायजा लिया। अब टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed