फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A procession of faith gathered in Mata's place

Champawat News: माता के धाम में उमड़ा आस्था का रेला

Wed, 27 Mar 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 27 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
A procession of faith gathered in Mata's place
पूर्णागिरि धामटनकपुर। उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि मेले में दूसरे दिन भी आस्था का सैलाब उमड़ा। व्यवस्था बनाने के लिए काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक कई जगहों पर बेरिकेड लगाकर श्रद्धालुओं को लगाकर रोकना पड़ा। करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन

मेले में पहले दिन से ही जिला पंचायत और प्रशासन की ओर से पुलिस थाने, चौकियों, पेयजल, स्वास्थ्य, सफाई, लाइट आदि व्यवस्थाएं सुचारू हो गई हैं। दूसरे दिन बुधवार को सुबह ही ठूलीगाड़ से लेकर भैरव मंदिर तक के वाहन पार्किंंग हो गए। इसके चलते अन्य वाहनों को चूका रोड पर दो किमी तक सड़क के दोनों ओर भी पार्क कराया गया। श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए भैरव मंदिर तिलहर, झूठा मंदिर, काली मंदिर आदि प्रमुख जगहों पर बेरिकेड लगाकर उन्हें रोकना पड़ा और स्थिति सामान्य होने पर ही आगे के लिए रास्ता दिया गया।
विज्ञापन

ठुलीगाड़ चौकी इंचार्ज हरीश प्रसाद ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे से ही श्रद्धालु अधिक संख्या में आना शुरू हो गए थे। इससे श्रद्धालुओं को जगह-जगह रोकना पड़ा। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालु मां के दर्शन किए। मेले में पुलिस के खोया-पाया केंद्र भी लगातार काम कर रहे हैं। ठुलीगाड़ और बूम में लगे भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मेला अधिकारी भगवत पाटनी ने दोपहर बाद मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
अभी भी पूरा पुलिस बल नहीं पहुंचा, हर रोज उमड़ रहा आस्था का सैलाब
टनकपुर(चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में पहले दिन से ही आस्था का सैलाब उमड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। बाहर क्षेत्र से पुलिस फोर्स का आना शुरू हो गया है लेकिन दूसरे दिन तक भी पूरी फोर्स नहीं पहुंच पाया है। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि पिथौरागढ़ से आए बम निरोधक दस्ते को तैनात कर दिया है। एक-दो दिन में और पुलिस बल मिल जाएगा। सीओ ने बताया कि बुधवार तक 25 की जरूरत के मुकाबले नौ 9 एसआई व एएसआई, 150 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के मुकाबले 31 की आमद दर्ज दर्ज हो गई है। वहीं 70 के मुकाबले पीआरडी जवान भी आ गए हैं। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी और दो फायर दस्ता, एक बम निरोधक दस्ता आमद करा चुका है। संवाद
--
शारदा घाट पर स्नान के लिए भी उमड़े श्रद्धालु
टनकपुर। नगर के शारदा घाट पर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के स्नान के लिए की गई व्यवस्थाएं बुधवार को कम पड़ गईं। पानी का रुख घाट की ओर करने में जेसीबी जुटी रही लेकिन अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने से करीब आधे किमी क्षेत्र में श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर स्नान करते रहे। पुलिस और पीएसी का तैराक दल बमुश्किल श्रद्धालुओं को अधिक गहरे में न उतरने की सलाह देता रहा। घाट पर दो पुलिस तैराक, पांच पीएसी के जवान और दो महिला कांस्टेबल तैनात रहे। घाट क्षेत्र के मार्ग के साथ ही पड़ाव क्षेत्र पर जाम से रेंग रेंग कर वाहन चलते रहे। संवाद
इनसेट
चार साल की भटकी बच्ची को परिजनों से मिलाया
टनकपुर। शारदा घाट पर अधिक भीड़ होने पर चार साल की चांदनी उर्फ चंदो परिजनों से बिछड़ गई। सूचना पर महिला कांस्टेबल अमीनो बानो ने उसे लेकर अनाउंस कराया और करीब एक घंटे तक घाट क्षेत्र में परिजनों की तलाश की। दोपहर में बच्ची के परिजन उसको तलाशते मिले। पुलिस कांस्टेबल बानो ने बताया कि बच्ची अलीगढ़ से अपने माता-पिता के साथ मां के दर्शन के बाद घाट पर स्नान के लिए आई थी। अधिक भीड़ में वह पीछे छूट गई और फिर भटक गई थी जिसे पिता दीपू सिंह के सुपुर्द किया गया। संवाद
--
गंगा आरती से माहौल भक्तिमय हुआ

टनकपुर। पालिका प्रशासन की ओर से प्रमुख पड़ाव क्षेत्र के शारदा घाट में मंगलवार की देर शाम को गंगा आरती का आयोजन किया गया। पालिका की ओर से घाट क्षेत्र में लाइटिंग की कराई गई है। गंगा आरती में ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, शारदा वन क्षेत्राधिकारी पूरन चंद्र जोशी, पालिका वरिष्ठ लिपिक बंसत राज चंद, प्रिया बिष्ट समेत सैकड़ाें श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। ईओ ने बताया कि अब नवरात्र में गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। संवाद

--
बच्चों का मुंडन कराया

टनकपुर। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने शारदा घाट में बच्चों का मुंडन भी कराया। यूपी के जिला संभल के पमासा निवासी गोपाल कुमार ने घाट पर अपने तीन माह के पुत्र मोक्ष का मुंडन कराया। गोपाल कुमार ने बताया कि उसका परिवार पहली बार मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया है। उसका यह उसका पहला बच्चा है। अब वह मुंडन और स्नान के बाद मां के दर्शन को जाएंगे। संवाद


--
मां का जयकारा लगाते हुए हुए पहुंच रहे श्रद्धालु
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले में छोटे बच्चों से लेकर युवा, महिलाएं और बुजुर्गों का रेला पहुंच रहा है। श्रद्धालुओं ने बताया कि स्नान के बाद वे नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धबाबा के दर्शन के लिए जाएंगे। घाट पर स्नान करने पहुंचे अलीगढ़ के नौरंगाबाद निवासी बुजुर्ग कन्हैयालाल वर्मा अपनी नातिन मुस्कान, काजोल और परिवार के आठ लोगों के साथ बैठे मिले। कन्हैयाल बोले - वह हर साल मां के दर्शन के लिए आते हैं। पास ही रेत पर बैठीं यूपी के कासगंज की बुजुर्ग इमरती देवी बोलीं - वह पहली बार मां के दर्शन के लिए आई हैं। उनके परिवार के सदस्य तो आते ही रहते हैं। मां ने अब उनको पुकारा और वह चलीं आई हैंं। इसी तरह पास ही युवाओं की टोली नजर आई। इनमें टीम के लीडर अलीगढ़ के नोरंगा छावनी निवासी रजत बोले - पिछली बार टाेली में चार लोग आए थे, इस बार 15 दोस्त और रिश्तेदार आए हैं। मंगलवार की शाम पांच बजे मां के दर्शन किए, अब स्नान कर सिद्धबाबा के दर्शन के लिए जाएंगे। अगली बार वह और अधिक संख्या में साथियों के साथ आएंगे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed