फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A clinic operating without a license was seized

Champawat News: बिना लाइसेंस संचालित हो रहा क्लीनिक सीज किया

Thu, 01 May 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 01 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A clinic operating without a license was seized
लोहाघाट में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के तहत नगर के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर दो मेडिकल स्टोरों को बंद कराने के साथ ही एक क्लीनिक को सीज किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जिला जज भवदीप रावते के नेतृत्व में बुधवार को टीम ने लोहाघाट क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दो मेडिकल स्टोरों में औषधियों के भंडारण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। साथ ही एक्सपायरी दवाओं के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं पाई गई।
विज्ञापन

सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे एक क्लीनिक को सीज किया गया है जबकि दो क्लीनिकों को नियमों का उल्लंघन व उनमें फार्मासिस्ट न होने पर उन्हें बंद कराया गया। बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों का नकली एवं एक्सपायरी दवाओं से बचाव प्रदान करना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराना है। टीम में एसीएमओ डाॅ. रश्मि पंत, तहसीलदार जगदीश नेगी, फार्मेसी अधिकारी भूपेश जोशी, थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 30 सीपीटी 20पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed