Uttarakhand: बिना वीजा नेपाल से भारत आ रही चीन की महिला, SSB के जवानों ने पकड़ा; पूछताछ के बाद भेजा वापस
एसएसबी जवानों ने सीमा पर देर शाम को बिना वीजा के नेपाल से भारत आ रही चीन की एक महिला को पकड़ लिया। एसएसबी जवानों ने महिला को इमिग्रेशन चेकपोस्ट के सुपुर्द किया। वहां कड़ी पूछताछ और जांच उपरांत नेपाल को वापस भेज दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनबसा में एसएसबी जवानों ने सीमा पर देर शाम को बिना वीजा के नेपाल से भारत आ रही चीन की एक महिला को पकड़ लिया। एसएसबी जवानों ने महिला को इमिग्रेशन चेकपोस्ट के सुपुर्द किया। वहां कड़ी पूछताछ और जांच उपरांत नेपाल को वापस भेज दिया गया।
एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर बनबसा स्थित डी कंपनी के जवान बीते बुधवार की शाम को सीमा पर सुरक्षा के अलावा ड्रग्स तस्करी और मानव तस्करी पर नियंत्रण के लिए चेकिंग कर रहे थे। बनबसा स्थित एसएसबी डी कंपनी की एसआई आरती बुनकर, एएसआई गोपी कृष्ण की टीम ने नेपाल से भारत को आ रहे एक दल के साथ चीन की नागरिक यांग किनहान को जांच के लिए रोका। उसके पास वीजा नहीं मिला। इस पर एसएसबी के जवानों ने महिला को इमिग्रेशन चेकपोस्ट के सुपुर्द कर दिया।
इमिग्रेशन चेकपोस्ट ने कड़ी पूछताछ और जांच बाद महिला को नेपाल एपीएफ के सुपुर्द कर दिया। इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि चीन की महिला के पास पासपोर्ट तो था लेकिन वीजा नहीं था। महिला ने पूछताछ में बताया कि वह बनबसा इमिग्रेशन चेकपोस्ट से वीजा बनवाना चाहती थी। उसे जानकारी नहीं थी कि बनबसा में वीजा बनने की कार्यवाही नहीं होती है। ऐसे में वह अनजाने में भारत की तरफ आ गई थी।