{"_id":"115-89873","slug":"Champawat-89873-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी धरने पर डटे रहे मिनिस्ट्रीयल कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भी धरने पर डटे रहे मिनिस्ट्रीयल कर्मी
Champawat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। स्टाफिंग पैटर्न लागू किए जाने, नायब तहसीलदार पदों में 10 फीसदी आरक्षण देने और मिनिस्टीरियल संवर्ग की शैक्षिक योग्यता इंटर के स्थान पर स्नातक किए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी एसोसिएशन का बेमियादी कार्य बहिष्कार जारी है। बुधवार को बरसात के बावजूद कर्मचारियों ने तहसील परिसर में धरना दिया और नारेबाजी कर अपनी मांग पूरी करने की आवाज बुलंद की। आंदोलन के लंबा खिंचने के बाद भी राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों की सुध न लिए जाने पर रोष प्रकट किया। तय किया गया कि 20 अक्तूबर को जिले भर के मिनिस्टीरियल कर्मियों के सहयोग से मुख्यालय में रैली निकाली जाएगी। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गुंसाई सिंह किरौला की अध्यक्षता में बुधवार को हुई सभा में वक्ताओं का कहना था कि पूर्व में तीनों ही मांगों पर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद भी सरकार की ओर से इस मसले को लटकाए रखकर कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा ली जा रही है। कर्मचारियों की ओर से तीनों ही मांगों पर शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई। आज कार्य बहिष्कार करने वालों में पूरन राम टम्टा, विशन सिंह गर्ब्याल, नवीन सिंह, भगवत प्रसाद पांडेय, नवीन लाल, हिमांशु वर्मा, डिकरनाथ गोस्वामी, एलएम उप्रेती, ईश्वरी राम, राजेंद्र कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे।