{"_id":"115-83180","slug":"Champawat-83180-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा का जलस्तर बढ़ा,बैराज में रेड अलर्ट घोषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा का जलस्तर बढ़ा,बैराज में रेड अलर्ट घोषित
Champawat
Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर/बनबसा। पर्वतीय क्षेेत्र में बारिश से शारदा का जलस्तर फिर बढ़ गया है। बारिश से शारदा का जलस्तर शुक्रवार शाम सात बजे एक लाख क्यूसेक पार कर गया था। जलस्तर एक लाख क्यूसेक पार करते ही शारदा हेड वर्क्स ने बनबसा बैराज में रेड अलर्ट घोषित कर दिया। रेड अलर्ट के चलते जहां शुक्रवार शाम छह बजे से सात बजे तक वाहनों के लिए खुलने वाला बैराज गेट बंद रहा। वहीं शनिवार सुबह, दोपहर और शाम के वक्त भी भारत-नेपाल के बीच वाहन नहीं चल सके। बैराज कंट्रोल रूम के मुताबिक शनिवार को नदी का जलस्तर एक लाख 25 हजार क्यूसेक तक पहुंचा। बता दें कि शारदा का जलस्तर एक लाख क्यूसेक पहुंचते ही बनबसा बैराज में रेड अलर्ट घोषित कर बैराज से वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी जाती है।
विज्ञापन