{"_id":"115-73602","slug":"Champawat-73602-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतखेड़ा में हाथियों ने गेहूं की फसल रौंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतखेड़ा में हाथियों ने गेहूं की फसल रौंदी
Champawat
Updated Fri, 07 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर। बुधवार रात खेतखेड़ा गांव में हाथियों के झुंड ने सात काश्तकारों की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल रौंद दी। हाथियों के झुंड की आए दिन गांव में घुसने से लोगों में खासा भय बना हुआ है।
बुधवार रात हाथियों का झुंड खेतखेड़ा गांव में घुस गए। सुबह जब लोग उठे तो उन्होंने खेतों में हाथियों का झुंड देखा। उन्होंने शोर मचाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक झुंड में पांच हाथी थे। हाथियों के इस झुंड ने बबलू पंत, भीम सिंह, महाराज सिंह, गिरीश जोशी, महेश जोशी, संतोष सिंह और खड़क सिंह की फसल तबाह कर दी। पीड़ित काश्तकारों ने वन विभाग से क्षतिपूर्ति के साथ ही हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की है।