फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शारदा से खनिज निकासी शुरू

शारदा से खनिज निकासी शुरू

Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
Champawat
Champawat Updated Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर। वन विभाग द्वारा वैकल्पिक मार्ग से निकासी की अनुमति देने के बाद शारदा से खनिज निकासी शुरू हो गई है। रास्ते के अभाव में बीते छह दिनों से परेशान कारोबारी और श्रमिकों ने निकासी शुरू होने पर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बैराज के समीप तटबंधों की मरम्मत के लिए एनएचपीसी ने दो माह का क्लोजर लिया है। बैराज से सारा पानी डाउन स्ट्रीम की ओर छोड़ा गया, जिससे खनिज निकासी मार्ग जलमग्न हो गया है और बीते छह दिनों से निकासी ठप थी। दर्जा कैबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक के निर्देश पर वन विभाग और निगम ने निकासी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशा है। वन क्षेत्राधिकारी नवीन रौतेला ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी कर सहमति पर निकासी मार्ग के समीप ही वैकल्पिक मार्ग से निकासी की अनुमति दी गई है। खनन प्रभारी डीएन दास ने बताया कि शुक्रवार की सुबह से खनिज निकासी शुरू कर दी गई है। आज करीब 150 ट्रकों ने खनिज निकासी की है। वैकल्पिक मार्ग से निकासी शुरू होने पर खनन कारोबारी और श्रमिक राहत के साथ खनन-चुगान में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed